राहुल गांधी ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर उठाए सवाल कहा सत्य देश से छुपा नहीं सकता

Rahul Gandhi
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट कर मोदी सरकार पर देश बढ़ती बेरोजगारी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा –‘पिछले 4 महीनों में क़रीब 2 करोड़ लोगों ने नौकरियाँ गँवायी हैं। 2 करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है।’

राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा – ‘पिछले 4 महीनों में क़रीब 2 करोड़ लोगों ने नौकरियाँ गँवायी हैं। 2 करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’ 

वहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यही दावा करते हुए कहा –‘अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। खेती और निर्माण क्षेत्र में 41 लाख लोगों की नौकरी गई। बीजेपी ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया।’

दरअसल राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर का हवाला दिया उसके अनुसार, कोरोना वायरस संकट के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी’ (CMIE) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !