एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता ने की अपने मां और पत्नी की हत्या, पुलिस को फोन करके कुबूल किया जुर्म

1983 में  एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट के कांस्य ओड़क विजेता इकबाल सिंह ने अपनी माँ और पत्नी की हत्या काटने के बाद अपने बेटे को फ़ोन किया और कहा, मैन तुम्हारी माँ और दादी को मार डाला। मुझे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को बुलाओ।
 एशियन चैंपियनशिप मे भारत के लिये 1983 में कांस्य पदक जीत चुके इकबाल सिंह को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद ही अपनी माँ और अपनी पत्नी की हत्या की है और गुनाह भी कबूल लिया है। इकबाल सिंह ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डेलावेयर काउंटी की पुलिस को फोन किया और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

जब पुलिस इकबाल सिंह के घर पहुँची, तब उन्होंने ने पूर्व खिलाड़ी के बदन को खून से लथपथ पाया। खुद इकबाल सिंह के शरीर पर चोट के निशान लगे हुए थे। इकबाल ने खुद को घायल भी किया था। वही, दूसरे कमरे में दो महिलाओं की लाश पड़ी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि , इकबाल  के कैरियर का इकबाल सिंह पर फर्स्ट और थर्ड डिग्री का आरोप लगा है और अदालत ने भी रिकॉर्ड देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही, अदालत ने इकबाल को पुलिस की हिरासत में भी भेज दिया है।

सन्न 1983 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था जो कि कुवैत आयोजित में हुई थी। इकबाल के करियर का सबसे बड़ा पदक यही था और इसके बाद ही वहां अमेरिका जाकर बस गए थे। वहां के मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक बार टैक्सी ड्राइवर के रूप में वहां काम कर रहे थे। एनबीसीन्यूज ने बताया कि इकबाल सिंह को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया है,जहां वह पुलिस की हिरासत में पहले से है।

शुरुआती जांच के दौर में पुलिस को इकबाल सिंह के खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, पुलिस यह भी अब तक पता नहीं लगा पाई कि उन्होंने अपनी मां और अपनी पत्नी की हत्या क्यों की। पुलिस के लिए अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि इतना जगन ने अपराध उन्होंने कैसे और क्यों किया।

 पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल सिंह ने अपनी मां और अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने बेटे को फोन किया और कहा मैंने दोनों को मार डाला है। मैंने तुम्हारी मां दादी को मार, डाला मुझे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को बुलाओ और इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से बात की। इनकी बेटी भी अपने भाई के साथ ही रहती है। इकबाल ने बेटी से भी वही बात की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !