मेरिट लिस्ट में टॉप पर आया सनी लियोन का नाम, कॉलेज में मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्तिथ एक कॉलेज में  ग्रेजुएशन मैं प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को मेरिट सूची को जारी किया गया। इस मेरिट सूची की खास बात यह थी कि इसमें सबसे ऊपर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम था। कोलकाता के आसुतोष कॉलेज में बी ए (ऑनर्स) के लिए जारी की गई पहली सूची में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम सबसे शीर्ष पर था।
सूची में नाम के साथ आवेदन आईडी, रोल नंबर के साथ साथ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ चार विषयों मैं प्राप्त अंको की सूची भी दी गई थी। कॉलेज के एक अधिकारी ने यह कहा की, ‘यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर सनी लियोन के नाम से गलत आवेदन जमा किया है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।’

इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठे हैं कि क्या कोई सचमुच में किसी दूसरे नाम से स्नातक में प्रवेश ले सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !