Heer Khan News: पाकिस्तान से मिलते थे हीर खान को नफरत फैलाने के निर्देश, आतंकियों से हो सकते हैं संबंध

हिंदू देवी-देवताओं को गालियां देकर वीडियो बनाने वाली हीर खान (Heer Khan) से आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जब पूछताछ की इस पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  खुलासे के अनुसार हीर खान पाकिस्तान के दो युवकों के संपर्क में थी। हीर खान को वहां से निर्देश मिलते थे जिसे वह फॉलो करती थी। वह लगातार पाकिस्तानियों के संपर्क में थी। हीर खान खूंखार आतंकी मौलाना मसूज अजहर से वह बेहद प्रभावित थी और पाकिस्तान से भेजे गए वीडियोज को यहां जिहाद फैलाने के लिए शेयर करती थी। सीएम योगी के निर्देश पर हीर खान पर दर्ज धाराओं में रासुका भी जोड़ दिया है।

ATS की पूछताछ में पता चला है हीर खान (Heer Khan) सउदी अरब, हैदराबाद, कानपुर, दिल्ली निवासी कुछ युवकों और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र तथा लखनऊ निवासी मौलाना के भी संपर्क में थी। पूछताछ में शामिल अधिकारियों के मुताबिक हीर का एक रिश्तेदार जमात-ए- इस्लाम-ए-हिंद से जुड़ा है। इसी रिश्तेदार का बेटा स्टूडेंट इस्लामिक आर्गनाइजेशन का सदस्य है। दोनों के साथ हीर भी मंसूर अली पार्क में सीएए(CAA) और एनआरसी(NRC) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी और भाषण भी दिया था। 

बरामद किए गए देशविरोधी और भड़काऊ दस्तावेज
बुधवार को हीर खान से एटीएस, आईबी तथा अन्य खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। इस दौरान उसके मोबाईल औऱ लैपटॉप से राष्ट्रविरोधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिसमें भड़काऊ साहित्य और आपत्तिजनक वीडियो शामिल हैं. पूछताछ में पता चला कि हाईस्कूल में फेल हीर प्रयागराज में वीडियो बनाती थी जिसे कानपुर में बैठा युवक अपलोड करता था।

अतांकियो से जुड़े हो सकते हैं तार

जिस तरह का राष्ट्रविरोधी साहित्य हीर के मोबाइल और कंप्यूटर पर मिला है, उससे साफ है कि वह किसी आतंकी या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठन से जुड़ी है। फिलहाल उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बुधवार को एटीएस, आईबी समेत तमाम खुफिया विभाग की टीमें हीर खान से पूछताछ करने के लिए खुल्दाबाद थाने पहुंचीं। हीर से पूछताछ और उसके मोबाइल कंप्यूटर में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस कानपुर के उसके साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !