Pandit Jasraj Passes Away: दिग्‍गज भारतीय शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, अमेरिका के न्‍यू जर्सी में ली आखिरी सांस

   पंडित जसराज 

सोमवार को भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित जसराज का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से अमेरिका में हो गया । 90 साल के जसराज पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही थे । पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में 80 साल से ज्यादा बिताए और उन्हें कई प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित किए गया । साल 2000 में भारत सरकार ने पंडित जसराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था । उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी शास्त्रीय संगीत सिखाया । 

पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा हिसार में हुआ था और उनके पिता पंडित मोतीराम भी मेवात घराने में एक संगीतज्ञ थे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया


मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर लिखा – मूर्धन्य गायक, मेवाती घराने के गौरव पद्मविभूषण पंडित जसराज जी नही रहे। आज अमरीका में उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत जगत की अपूरणीय क्षति!विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति🙏 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !