दैनिक राशिफल : आज इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत, पढ़िए आज का राशिफल

मेष : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यों में गति आएगी। आत्मसम्मान बना रहेगा, कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। 

वृषभ : भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी, शेयर मार्केट से लाभ होगा। 

मिथुन : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें, कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें , स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। 

कर्क : रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी , आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। 

सिंहः कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है , व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा , नए अनुबंध हो सकते हैं। 

कन्या : तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं , राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी मिलेगी ,कार्यभार बढ़ सकता है ।

तुला : भाग्य अनुकूल है, जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी, थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक : प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी ,कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

धनु : संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे, कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। 

मकर : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे, पठन - पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ : शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा, दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। 

मीन : सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी, मान - सम्मान मिलेगा लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !