अमर सिंह के निधन के बाद खाली राज्यसभा सीट पर 11 सितम्बर को होगा चुनाव


पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। दरअसल , अमर सिंह का 1 अगस्त को सिंगापुर में निधन हो गया था । वे लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे। वे सिंगापुर में इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती थे।

 राज्यसभा में उनका कार्यकाल अभी कई महीनों के लिए बचा था। यूपी से उनका कार्यकाल 22 जुलाई 2022 को खत्म होने वाला था। अमर सिंह की सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना 25 अगस्त को जारी होगी। निर्वाचन आयोग के बयान के मुताबिक 11 सितंबर को मतदान होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !