ख़तम हुआ फैंस का इंतजार, रिलीज़ हो रही मिर्ज़ापुर 2, महीने के इस तारीख़ को रिलीज़ होगी मिर्जापुर 2

भारत की बहुचर्चित अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न के रिलीज की तारीख आ चुकी है और इसी के साथ फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। ' मिर्जापर 2 ' के मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि ये 23 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर पर आधारित है। इसके पिछले सीजन को लोगो ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था और फैंस लगातार इसके सीजन 2 को जल्दी से जल्दी लाने की मांग कर रहे थे।
इसके पसंद किए जाने का सबसे बड़ा कारण है की इसके कलाकारों की एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स ने लोगो को अपना दीवाना बना दिया था। अगर रिपोर्ट्स की माने तो मिर्ज़ापुर 2 की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी थी लेकिन बीच में कोरोना वायरस के कारण प्रोडक्शन का कुछ काम पूरा नहीं हो पाया था।

इसकी तारीख की घोषणा करते हुए अमेजॉन प्राइम ने एक वीडियो ट्रिजर भी जारी किया है जिसमें गुड्डू पंडित बोलते हुए सुनाई पड़ते है और कहते है कि ' दुनिया में दो किस्म के लोग होते है एक ज़िंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते है घायल। हमसे सब छीन लिए और हमे ज़िंदा छोर दिए, गलती किए।' 

पिछले सीज़न कि कहानी में आखरी एपिसोड में कालीन भैया के बेटे मुन्ना भैया ने गुड्डू के छोटे भाई बबलू और उनकी पत्नी स्वेता टको गोली मारी देते है और उनकी मौत हो जाती है गुड्डू को भी गोली लगती है लेकिन वो बच जाते है और टीजर के बाद उम्मीद लगाई है कि ये गुड्डू की बदले की कहानी होगी " मिर्ज़ापुर 2 "

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !