Independence Day 2020 : स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर मनाया गया जश्न, महाकाल की नगरी से आई अद्भुत तस्वीर‌ आई सामने

उज्जैन  से अक्षत तिरवार  की रिपोर्ट 

उज्जैन : आज देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है।।ऐसे समय में आज हमारे देश भारत की स्वतंत्रता के 74 वर्ष में हम जश्न मना रहे है। कोरोना के कारण सामाजिक दूरी के साथ ऐसे समय मे  विद्यार्थी परिषद उज्जैन द्वारा 74 वे स्वतंत्रता वर्ष के आयोजन में क्षीरसागर मैदान में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इस दौरान अभाविप(ABVP) कार्यकर्ताओ ने क्षीरसागर मैदान में 74 वे वर्ष के आयोजन में 74 तिरंगा लगाकर एवं रंगोली से मैदान की सजावट कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया ।ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतू पूरे कोरोना काल के दौरान अपने जीवन का रिस्क लेकर समाज के लिये कोरोना की चुनोती स्वीकार करने वाले डॉक्टर, स्वच्छता कर्मी, एवं पुलिस के जवान इन कोरोना योद्धाओं को बुलाया । जिसमे डॉ.आकांक्षा यादव, पुलिस जवान आशुतोष सिंह,एवं स्वच्छता कर्मी मोनाली धुलिया ,विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष नरेंद भदौरिया ,महानगर मंत्री राघव शर्मा एवं मेडिविजन के प्रांत सह संयोजक अभिमन्यु यादव ने ध्वजारोहण किया। अभाविप(ABVP) के महानगर मंत्री राघव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने इन कोरोना योद्धाओ का ताली बजाकर एवं धन्यवाद देकर उत्साह वर्धन किया तथा देश को कोरोना जैसी महमारी से शीघ्र छुटकारा मिलने की प्रार्थना की ।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !