गोरखपुर में दो पट्टीदारों के बीच आपसी विवाद में चली गोली,एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
गोरखपुर : गोरखपुर के गगहा अंतर्गत अभी-अभी दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया है जिसमें बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के द्वारा गोली चला दी गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर में दो पट्टीदारों के बीच झड़प में चंकी पाण्डेय ने अपने पट्टीदार राजेश्वर पांडेय जिनकी उम्र लगभग 50 को वर्ष को मारी गोली मौके पर ही मौत हो गयी। राजेश्वर पाण्डेय गोला कचहरी में पेशे से वकील थे। राजेश्वर पाण्डेय चिल्लूपार से विधान सभा का निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं । गोली चलने की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का बना है माहौल, क्षेत्राधिकारी बांसगांव नितेश सिंह व गगहा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !