उज्जैन में भाजपा पार्षद की बेटी पर कार सवारों ने किया चाकू से हमला


अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : उज्जैन में शुक्रवार को भाजपा पार्षद की बेटी और उसके साथियों पर कार सवारों ने चाकू पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद हो सकती है वजह।
शुक्रवार दोपहर बिरला हॉस्पिटल के पास में भाजपा पार्षद की अधिवक्ता पुत्री और उज्जैन के बॉडी बिल्डर युवक को आपसी विवाद के चलते कार से आए युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में बिरला हॉस्पिटल के समीप भाजपा पार्षद प्रेमलता बैंडवाल की पुत्री अधिवक्ता ममता बेंडवाल और जिम ट्रेनर (बॉडीबिल्डर) कमलेश जाट उर्फ चांगल को साथी जिम ट्रेनर हितेश अखण्ड ने चाकू मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !