ग्राम प्रधान उम्मीदवार ने कराया दौड़ का आयोजन , विजेताओं को किया पुरुस्कृत


प्रतिभागी की सम्मानित करते दिलीप सिंह

उन्नाव : उन्नाव के औरास क्षेत्र में स्तिथ ग्राम पंचायत  दीपवल में बृहस्पतिवार को सी एल सिटी के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबे समय से कोरोनावायरस के चलते सभी प्रकार के आयोजन पर रोक लगी हुई थी ऐसे में यह दौड़ ग्रामीणों के लिए खुशी का एक मौका लेकर आई। इस दौड़ न केवल दीपवल बल्कि आस पास के अन्य गांवों के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बुधवार को हुई दौड़ में साईकिल रेस व लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन
सी एल सिटी के डायरेक्टर व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू डॉन द्वारा किया गया।

इस दौड़ में ग्राम पंचमखेड़ा के देवेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान के साथ जीत हासिल की। द्वितीय स्थान पर दीपवल के विकास कुमार वहीं दीपवल के है दूसरे विकास ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को दिलीप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले देवेन्द्र को सायकिल व दूसरे स्थान पर रहे विकास को मोबाइल वहीं तीसरे स्थान पर रहे विकास को घड़ी देकर सम्मानित किया। 
वहीं इस मौके पर दिलीप सिंह ने ग्रामीणों में भी घड़ियां वितरित की।
यह कार्यक्रम समस्त ग्रामपंचायत वासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मौके पर दिलीप सिंह चौहान (कल्लू डॉन), अनुराग सिंह चौहान, संजय सिंह (फौजी) प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार साहू, योगेन्द्र प्रताप सिंह चंचल,अमन सिंह,आकाश सिंह, सतीश यादव, रोहित कुमार, गोपाल सिंह‌ आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !