ENG vs PAK 2nd T20: कप्तान मोर्गन और मलान ने खेली अर्धशतकीय पारी, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

ENG vs PAK 2nd T20: रविवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पांच विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस लक्ष्य को मेजबान इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तानी टीम को कप्तान बाबर आजम और फखर जमान ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसके बाद फखर जमान 22 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मोहम्मद हफीज ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए बाबर आजम के साथ मिलकर 40 रन जोड़े। बाबर आजम 44 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद हफीज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्कों से 69 रन की पारी खेली और पाकिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन तक पहुँचाया। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद को 2 विकेट मिले। टॉम करन और क्रिस जॉर्डन को 1-1 विकेट मिला।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए कप्ताइन इयोन मोर्गन ने 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और चार छक्के के साथ छह चौके मारे। वहीं डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 36 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का मारा।जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए शुरुवाती पावर प्ले बहुत ही अच्छा घटा, पॉवर प्ले में जॉनी बेयरस्टो और टॉम बेंटन ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की।
7 वें ओवर में बॉलिंग करने आए सदाब ने लगातार दो बालों पर दोनों ओपनरों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद मैदान पर उतरी कप्तान मोर्गन और डेविड मलान की जोड़ी ने धुवांधार पारी खिलते हुए अर्द्धशतक जड़े और इंग्लैंड को जीत के करीब ला दिया। इंग्लैंड ने 5 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। डेविड मलाम ने 54* रनों की नाबाद पारी खेली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !