देर रात चोर और सुरक्षा गार्ड के बीच हाथा पाई गार्ड ने चोर को मारी गोली

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट
उज्जैन : उज्जैन थाना पवासा क्षेत्र के शंकरपुरा में सिपला नामक वेयर हाउस में बीती रात घुसे चोर को वेयर हाउस के गार्ड ने गोली मार दी, गोली लगने से चोर की मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण कर गार्ड को किया गिरफ्तार

आरोपी गार्ड मुनेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात वेयरहाउस में  चौकीदारी कर रहा था, इसी दौरान उसे कुछ आवाज आई और उसने अंदर जाकर देखा तो एक चोर चोरी की नियत से वेयर हाउस कंपाउंड में दिखाई दिया, जिसके बाद चोर और गार्ड दोनो के बीच छीना झपटी हुई।। मामला बिगड़ने पर गार्ड ने अपनी आत्मरक्षा मैं गोली चला दी, गोली चोर के सीने पर लगने से चोर की मौके पर ही मौत हो गई, फिलहाल अब तक चोर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही पुलिस
वही पवासा थाना पुलिस ने बताया कि चोर आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि चोर लोहे की प्लेट चुरा रहा था जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और गार्ड ने गोली मार दी, गार्ड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है,चोर की अभी पहचान नही हो पाई है कि वो कहाँ का निवासी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !