पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा- मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद ने कहा हमारे पास हैं ऐसे हथियार जिनसे मुस्लिमो को कुछ नहीं होगा।नई दिल्ली : दुनिया भर के देश इस वक्त कोरोनावायरस (Coronavirus) और उसकी वैक्सीन खोजने में लगे हैं हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) है, जिसकी सूई भारत को परमाणु बम (Atom Bomb) की धमकी देने पर ही अटकी है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पाकिस्तान के मंत्री ने  बार फिर भारत के साथ युद्ध की संभावना को बढ़ाते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत (India) को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। साथ ही दावा किया है कि उसके हथियार मुस्लिमों की जिंदगी बचाएंगे और भारत के खास इलाकों को निशाना बनाएंगे। बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया चैनल समा टीवी के साथ एक साक्षात्कार (Interview)  में पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास बेहद ही केलकुलेटेड हथियार हैं जो छोटे और परफेक्‍ट हैं।

हथियारों से मुस्लिमो का नहीं होगा कोई नुकसान

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद ने कहा; ‘अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो पारंपरिक युद्ध की कोई गुंजाइश ही नहीं है। यह एक खूनी और परमाणु युद्ध होगा। हमारे पास बहुत ही केलकुलेटेड हथियार हैं जो छोटे और परफेक्‍ट हैं। हमारे हथियार ऐसे हैं कि वे मुस्लिमों को बचाएंगे। यह केवल खास इलाकों को निशाना बनाएंगे। असम भी पाकिस्तान की सीमा में शामिल है। पाकिस्तान के पास पारंपरिक युद्ध का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए भारत जानता है कि अगर कुछ होगा तो यह केवल अंत होगा।’

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। 2019 में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान (Imran Khan) खान ने कई मौकों पर भारत के साथ परमाणु युद्ध की बात छेड़ी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !