अभिराम को चुना गया बक्सर का स्वीप आइकॉन, जाने कौन है बक्सर का ये बेटा और क्यों चुना गया स्वीप आइकॉन

बिहार में विधानसभा चुनाव पहले से ही तय किये गए समय पर होंगे ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी गुटबंदी और गठबंधन कर के चुनाव के प्रचार में लग गए है चुनाव आयोग ने भी अपना काम शुरू कर दिया है वही जिला बक्सर में स्वीप आइकॉन के रूप में बक्सर के बेटे अभिराम सूंदर दुबे को चुना है। 
आपको बता दे कि स्वीप आइकॉन को जिला समिति चुनती है जिसके अध्यक्ष स्वयं वहां मजिस्ट्रेट होते है। स्वीप आइकॉन का काम होता है है जिले में लोगो को ज्यादा से ज्यादा वोट देते के लिए प्रोत्साहित करना ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बूथ पर जा कर लोग वोट करे और अपने प्रतिनिधी का चुनाव करे।

कौन है अभिराम सुंदर दुबे? 

अभिराम बक्सर के एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी रह चुके है साथ ही कई पदक जीत कर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके और वो एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक है, साथ ही साथ वो वो महिला सुरक्षा से भी जुड़े हुए है उनका मानना ये है कि 'हर जगह कोई आपकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध नही हो सकता इस लिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा करना स्वयं ही आना चाहिए।' इसके साथ साथ वो एक पर्वतारोही भी राह चुके है और 17000 फिट की ऊँचाई पर गोएचला में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए  तिरंगा भी फहराया था। साथ ही साथ इतनी ऊंचाई पर काबोसी (एक मार्शल आर्ट युद्ध कला) का प्रशिक्षण भी करवाया था जिसमे कुल 6 लोग शामिल थे।
अभिराम महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा तथा जिले के युवाओं को स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त बनाने के अभियान के रूप में कार्य करते हैं।

मार्शल आर्ट के तकनीक को जानते है अभीराम?

अभिराम मुख्यतः कराटे और बॉक्सिंग खेलते थे लेकिन कई मार्शल आर्ट में उन्होंने महारत हासिल की है जैसे - कराटे, जुडो,  ताइक्वांडो, सिलंबम, जीत कुने डु, बॉक्सिंग, काली, सिलाट, विंग चुन, काबोसी और कई फिलिपिनो,  मलेशियन और चाइनीस मार्शल आर्ट के कॉवेटिव एक्सपर्ट है और ऑस्ट्रेलिया, होंग कोंग, अमेरिका, न्यूज़ीलैंड के कई प्रसिद्ध और नामी  प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !