Mahendra Singh Dhoni: कैप्टन कूल के नाम हैं ऐसे 4 रिकॉर्ड जिन्हें अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया जानिए क्या हैं वो रिकॉर्ड


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया। शुक्रवार देर शाम धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी।

उन्होंने अपने खेल और व्यक्तिगत स्वाभाव से देश - विदेश के करोड़ो लोगों का दिल जीता। आइए एक नज़र डालते है धोनी के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स पर जो आज तक कोई तोड़ नहीं सका।

  • धोनी इकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने 3 ICC टूर्नामेंट्स जीते है। 2007 में T - 20 वर्ल्डकप , 2011 में ODI वर्ल्डकप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी भारत के नाम की। 
  • धोनी बतौर कप्तान सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी है । उन्होंने भारत के लिए कुल 332 मैचों में कप्तानी की है। 
  • धोनी के नाम बतौर कप्तान ODI में सर्वाधिक फाइनल मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है । वह विभिन्न ODI टूर्नामेंट्स में भारत को 6 बार फाइनल तक ले गए है जिनमें से भारत ने 4 फाइनल जीते भी है। 
  • ODI मैचेस में धोनी ने सर्वाधिक नॉट - ऑउट पारियां खेली है । वे कुल 84 मैचेस में नॉट - ऑउट रहकर पविलियन लौटे है।
  • विकेटकीपर रहते अंतर्राष्ट्रीय मैचेस में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग्स करने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। उन्होंने 350 मैचेस में कुल 123 स्टंपिंग्स अपने नाम की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !