काफी समय से यह कपल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन्होंने साथ रहने का फैसला करते हुए सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। दोनों को फैंस से बहुत शुभकामनाएं मिल रही हैं।
पुनीत की इन तस्वीरों पर कोरियोग्राफर टेरेंसऔर गीता कपूर ने उन्हें बधाई दी । टेरेंस ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा – ‘आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मुबारक पुनीत‚ खुश रहो।’ गीता कपूर ने भी लिखा – ‘मुबारक हो मेरे प्यारे।’
पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी ।वह इस शो के दूसरे रनर अप बने थे । इसके बाद पुनीत डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में बतौर कोरियोग्राफर नज़र आएं। लेकिन उन्हें खास पहचान खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर बनने के बाद मिली। इन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।