लॉकडाउन के समय पुलिस ने जप्त की शराब की पेटियों से भरी कार

उज्जैन : पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह के व्दारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अवैध शराब, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ आदि की धरपकड एवं रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।  
 पुलिस अधीक्षक उज्जैन मनोज कुमार सिंह के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिंह तथा  एसडीओपी  उपेन्द्र दिक्षित के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना राघवी के व्दारा मुखबिर की सूचना पर लोहरवास रोड ग्राम घौंसला से एक काले रंग की बिना नंबर की अल्टो कार को चैक करते कार में अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब कूल 11 पेटी, जिसमें कूल 99 बल्क लीटर देशी शराब कीमती 38,500/- रुपये की पाई गई थाना राघवी पर अप.क्र. 226/2020 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया । 
आरोपीगण- 1.धर्मेन्द्रसिंह  पिता कालुसिंह राजपुत उम्र 26 साल निवासी ग्राम रलायता हैवत थाना घटिया जिला उज्जैन,
2.जीवनसिंह पिता मेहरबानसिंह राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम काला पीपल थाना राघवी जिला उज्जैन के
को गिरफ्तार किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !