Bigg Boss 2020 1st Promo:रिलीज हुआ बिग बॉस के नए सीजन का प्रोमो, नए अवतार में लौटे सलमान खान, बोले- अब सीन पलटेगा

एक बार फिर से टेलीविजन का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस आने वाला है। बिग बॉस के नए सीजन का प्रोमो जल्द ही रिलीज हुआ। इस सीजन के प्रोमो वीडियो से साफ जाहिर है ‚कि इस सीजन को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। वीडियो में सलमान खेतों में प्लांटेशन करते नजर आ रहे हैं।सलमान कह रहे हैं कि “ लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर‚ इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर मगर अब सीन पलटेगा।”                                             
हालांकि इस सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है ‚लेकिन अभी तक इसकी थीम का खुलासा नहीं किया गया है। बिग बॉस के सीजन को बिग बॉस 14 की जगह बिग बॉस 2020 का नाम दिया जा रहा है। अभी तक कंटेस्टेंट को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।                                                       
कोरोना काल के चलते इस बार बिग बॉस के घर में हर प्रकार की सावधानियों का खास ख्याल रखा जाएगा। सभी कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट करा कर ही घर में एंट्री दी जाएगी। बिग बॉस के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।फैंस बिग बॉस 2020 को लेकर बहुत उत्साहित हैं।                            
इससे पहले बिग बॉस सीजन 13 ने बहुत पॉपुलैरिटी कमाई। यह सीज़न सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीज़न था। फैंस ने इस सीज़न को बहुत पसंद किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !