उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से हुआ निधन, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक


लखनऊ : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से रविवार को मौत हो गई। 18 जुलाई को सिविल अस्पताल में उनके सैंपल की जांच की गई थी। जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके परिवार के कई अन्य लोग भी संक्रमित हैं। जिनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। 2017 में बीजेपी ने उन्हें कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा थे। वे इस सीट से जीतने वाली पार्टी की पहली विधायक थीं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वे सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रकट किया शोक

मंत्री जी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि- उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी , कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना , व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें । ॐ शांति !

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !