वृषभ : तंत्र - मंत्र में रुचि रहेगी, देवदर्शन सुलभ होगा। कानूनी बाधा दूर होकर मनोनुकूल स्थिति बनेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है।
मिथुन : चोट , रोग व चोरी इत्यादि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें,आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
कर्क : प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे,कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी,फालतू खर्च होगा।
सिंह : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बात का विरोध होगा, लाभ मिलेगा।
कन्या : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पठन - पाठन में मन लगेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
तुला : समय अनुकूल नहीं है ,जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें,पार्टनरों से मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम - प्रसंग में अनुकूलता रहेगी,पूछ - परख बढ़ेगी।
धनु : छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा,आय में वृद्धि होगी। भूले - बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
मकर : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। भेंट की प्राप्ति होगी,यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ आएंगे,घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा ,स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा।
मीन : समय पर कर्ज चुका पाएंगे, रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा , नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
