बीजेपी सांसद साक्षी महराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान का है फोन नंबर


उन्नाव : उन्नाव के सांसद भाजपा सांसद साक्षी जी महाराज को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि साक्षी महाराज को पाकिस्तान के एक नंबर +92315122...... से जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं उनके आवास को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि जून के महीने में भी साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की कुवैत के नम्बर से धमकी दी गई थी। इस मामले में एसटीएफ की टीम एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी मुख्यमंत्री आवास पुलिस मुख्यालय सहित कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले में पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !