उत्तर प्रदेश में अपराधियों का सफाया जारी नोएडा में मुठभेड़ , दो बदमाशों को लगी गोली, एक फरार


 नोएडा :  उत्तर प्रदेश प्रदेश में अपराधियों का सफाया लगातार करती जा रही है। नोएडा में देर रात एक बार फिर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। थाना क्षेत्र सेक्टर -58 में हुई इस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए और एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जिसको पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में दो बदमाश सोनू और यूसुफ जो विजय नगर गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं , पुलिस की गोली से घायल हो गए। 

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 58 में चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक भागने में कामयाब रहा । पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !