लखनऊ में बड़ी लापरवाही , टेस्ट के बाद गायब हुए 2290 कोरोना पॉजिटिव मरीज , दे गए गलत नाम और पता


लखनऊ : कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच लखनऊ में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां गलत पता और फोन नम्बर बताकर कोरोना की जांच कराने वाले 2290 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है । अभी तक की जांच में 1171 लोगों की शिनाख्त की गई है । इनके नंबर और पता सभी गलत है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा इंटीग्रेटेड COVID - 19 कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर बनाया गया था जिसमें सर्विलांस की मदद से कोरोना संक्रमण रोगियों की पहचान और उनकी हिस्ट्री नोट की जाती थी। इस क्रम में 23 जुलाई से 31 जुलाई तक जो जांच करवाई गई थी उस जांच में 2290 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जब प्रशासन ने इनके नंबर और पते की जांच की तो पता चला कि यहां गलत जानकारी दी गई है । अब लखनऊ पुलिस ने इन लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !