राम मंदिर भूमि पूजन : 500 साल का इंतजार हुआ खत्म,, आज से शुरू होने जा रहा है राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम

5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करेंगे। राम मंदिर शिलान्यास को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया - संवारा गया है।


अयोध्या : करीब 500 साल के लंबे इंतजार के बाद 3 अगस्त से अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 8 बजे से 21 पुरोहित गौरी - गणेश का आह्वान कर शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या का दौरा कर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर राम मंदिर निर्माण की शुरुआत करेंगे। राम मंदिर शिलान्यास को लेकर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया - संवारा गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मेहमानों को भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र का रंग पीला है । निमंत्रण पत्र में लिखा कि अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किए जाने वाले ऐतिहासिक क्षण का आमंत्रण देते हुए हर्ष और उल्लास का अनुभव हो रहा है। 5 अगस्त को करीब 200 मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
किए जा रहे हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं सोमवार शाम से अयोध्या की सारी सीमाएं हो जाएगी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के साथ सभी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं , सिर्फ एम्बुलेन्स को आने जाने की छूट दी गई है। शहर में तीन अगस्त की शाम पांच बजे से प्रतिबंध व रूट डायवर्जन लागू होगा। जबकि जिले की सीमाओं पर यह प्रतिबंध चार अगस्त की रात 12 बजे से लागू होगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समाप्त होने तक लागू रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !