राम मंदिर भूमि पूजन : 3 अगस्त से अयोध्या बन जाएगी छावनी, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती


अयोध्या : अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के लिए पूरे नगर को एक अभेद्य दुर्ग में बदलने की तैयारी है। तीन अगस्त को नगर की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। वहीं , सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स तैनात की जाएगी । चार व पांच अगस्त को अयोध्या की सुरक्षा में 3500 पुलिसकर्मी , 40 कंपनी पीएसी , 10 कंपनी आरएएफ , दो डीआईजी व आठ पुलिस अधीक्षक तैनात रहेंगे। सुरक्षा की कमान एडीजी कानून व्यवस्था संभालेंगे। 

45 साल की उम्र से कम वाले सुरक्षाकर्मी किए जाएंगे तैनात
।बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण सुरक्षा व्यवस्था में 45 साल से कम उम्र के सुरक्षकर्मी ही तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी के मद्देनजर अयोध्या हाइवे भी चार - पांच अगस्त को बंद किया जा सकता है । वहीं , तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन अगस्त को अयोध्या का दौरा करेंगे , जहां वह व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी रविवार को ही अयोध्या जाने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के ही बाद उन्होंने दौरा स्थगित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !