सड़क पर मिला युवती का शव, धारदार हथियार से रेता गया है गला

धारदार हथियारों से वारदात को दिया गया अंजाम
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। इंदौर के खजराना क्षेत्र में कल रात सड़क पर एक युवती की लाश मिली है । मृत शरीर को देखकर लगता है कि धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है युवती टीशर्ट और जींस पहनी हुई है फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है ।
स्टार चौराहे के आगे वाघेला मेरिज गार्डन के नजदीक एक युवती की लाश पड़ी होने की सूचना कल रात खजराना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची यहां लाल कलर की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी एक युवती का शव पड़ा हुआ था। सड़क पर खून ही खून पसरा हुआ था उसका गला किसी धारदार हथियार से रहता गया है युवती के हाथ पर एफबी लिखा हुआ है फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस सबूत जुटाने में लगी है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !