जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के 3 लाख घरों की गुल हुई बिजली कई अधिकारी किए गए सस्पेंड


लखनऊ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बुधवार को अचानक उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लाखों घरों की बिजली कट होने से हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने की समस्या उन घरों में आई , जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। हालांकि देर रात समस्या का समाधान कर दिया गया। 

सीएम योगी ने दिए जांच के निर्देश

वहीं मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकरण की जांच यूपी एसटीएफ से कराने का निर्देश दिया है । सीएम ने कहा है कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर में खामी से नहीं बल्कि गलत कमांड देने से बिजली गुल हुई। गलत कमांड देने वाले L & T प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत अग्रवाल और ईईएसएल यूपी हेड आदेश सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है । 

इस समस्या के कारण लखनऊ , मेरठ , वाराणसी , गोरखपुर , लखनऊ , प्रयागराज , अलीगढ़ , बरेली और मथुरा जैसे शहरों में बिजली गुल हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !