राम मंदिर भूमि पूजन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बिताएंगे 3 घंटे , देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल


लखनऊ : भगवाम राम के भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारियां अयोध्या में जोर शोर से चल रही है। 5 अगस्त को यहां भूमि पूजन होना है। भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी पुख्ता कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति को बिना निमंत्रण अयोध्या नहीं आने को कहा गया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्य हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।


अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम 

▶️5 अगस्त को सुबह 9:35 बजे दिल्ली से प्रस्थान

▶️ सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग

▶️ सुबह 10:40 बजे अयोध्या से प्रस्थान

▶️ सुबह 11:30 बजे साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के हेलीपैड पर उतरना

▶️ सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हनुमानगढ़ी पहुंचना

▶️12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम

▶️10 मिनट में रामलला विराजमान के दर्शन

▶️ दोपहर 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण

▶️भूमिपूजन कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे शुरू होता है

▶️ दोपहर 12:40 बजे राम मंदिर का शिलान्यास

▶️दोपहर 02:05 बजे साकेत महाविद्यालय हेलीपैड के लिए प्रस्थान

▶️हेलीकॉप्टर दोपहर 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा

▶️लखनऊ से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

भूमि पूजन के बाद देश की जनता को संबोधित कर सकते है पीएम मोदी, मोहन भागवत भी करेंगे संबोधन।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !