Sushant Singh Rajput case : सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार ने कि सीबीआई जांच की मांग


पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र से की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को ही सीएम नीतीश कुमार से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार , सीबीआई जांच की सिफारिश की। आज शाम तक सभी कागजी कार्रवाई होगी। आज ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेज देंगे। पिता के कहने के बाद ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकते थे । जब एफआईआर दर्ज हुई तो बिहार पुलिस ने उसकी जांच के लिए टीम भेजी। हम सब कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र से नहीं मिल रहा जांच में सहयोग

महाराष्ट्र से सहयोग नहीं मिल रहा। महाराष्ट्र सरकार , पुलिस को सूचना दी गई थी , तब वहां बिहार पुलिस पहुंची थी , लेकिन किस तरह से एक आईपीएस अफसर पर क्वारनटीन किया गया । ये ठीक व्यवहार नहीं है , लेकिन फिर भी बिहार पुलिस निरंतर जांच में लगी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !