Sushant Singh Rajput case : बिहार के डीजीपी का ने कहा सुशांत के बैंक खाते की अच्छे से जांच हो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में मुंबई और बिहार पुलिस में तनातनी चल रही है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सोमवार को मुंबई पुलिस पर सवाल उठाया। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत के मामले में मनी ट्रांजैक्शन को लेकर ठीक से तहकीकात नहीं करी है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी कहा कि पिछले 4 सालों के अंदर करीब 50 करोड़ सुशांत के खाते में क्रेडिट हुए जिसे साल भर के अंदर ही निकाले गए हैं। ₹17 करोड़ सुशांत के अकाउंट में मौजूद थे जब भी ₹15 करोड़ उसके अकाउंट से निकाल लिए गए हैं। क्या मुंबई पुलिस को नहीं लगता है कि इस बिंदु पर सही से तफ्तीश करना चाहिए? हम चुप रहने वालों में से नहीं हैं।

सुशांत के अकाउंट से पैसे निकालने की बात को मुंबई पुलिस द्वारा नकारा जा रहा है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह ने बताया है कि सुशांत के अकाउंट में पिछले साल तक ₹18 करोड़ थे जिसे सुशांत ने अपने निजी खर्च के चलते निकाला था। उनके मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का अकाउंट मैं अभी भी 4.5 करोड रुपए शो कर रहा है। जिसमें कि कुछ फिक्स डिपाजिट की रकम भी शामिल है। मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्टेटमेंट भी लिया गया है जिसमें मुंबई पुलिस के अनुसार कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। 

बीते रविवार को बिहार से विनय तिवारी जो कि आईपीएस स्तर के अधिकारी हैं, मुंबई पहुंचे। मुंबई में उनके साथ किए गए रवैए पर भी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिजेक्ट किया और उसकी आलोचना की। मुंबई मुंसिपल अथॉरिटी ने विनय तिवारी को आते ही लंबे समय के लिए क्वारंटाइन कर दिया है जिससे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !