रक्षाबंधन स्पेशल: आज से 6 अगस्त उत्तर प्रदेश में चलेंगी अतिरिक्त बसें, लखनऊ में 565 बसों की व्यवस्था

त्योहार के चलते प्रदेश में 3200 अतिरिक्त बसें लगाई जा रही हैं।राजधानी के चारों बस अड्डों से 70 एसी बसें भी चलेंगी।
लखनऊ. बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर आज से छह अगस्त तक अतिरिक्त स्पेशल बसें चलेंगी। लखनऊ से 565 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा। बिना मास्क के यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के मुताबिक पहले अतिरिक्त बसों का संचालन 29 जुलाई से 5 अगस्त के बीच होना था लेकिन जाने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए इसके समय में परिवर्तन किया गया है। बस एक से छह अगस्त तक चलेगी। प्रदेश भर में निगम की छह हजार बसें पहले से ही प्रतिदिन चल रही हैं। त्योहार के चलते प्रदेश में 3200 अतिरिक्त बसें लगाई जा रही हैं।राजधानी के चारों बस अड्डों से 70 एसी बसें भी चलेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !