मेष : रुका हुआ धन प्राप्त होगा , जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे । थकान रहेगी, यात्रा सफल रहेगी । प्रसन्नता रहेगी।
वृषभ : कार्यस्थल पर सुधार होगा । नए अनुबंध हो सकते हैं । मान - सम्मान बढ़ेगा, घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी ,प्रमाद न करें।
मिथुन : धर्म - कर्म में रुचि रहेगी , महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे । कार्यसिद्धि होगी ,व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
कर्क : : पुराना रोग उभर सकता है । कार्य में लापरवाही व जल्दबाजी न करें । कुसंगति से बचें , विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
सिंहः परिवार का सहयोग प्राप्त होगा । प्रसन्नता रहेगी । यात्रा , निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे । कानूनी बाधा दूर होगी ।
कन्या : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं । व्यवसाय ठीक चलेगा, पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
तुला : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे । यात्रा , निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
वृश्चिक : आज का दिन चमत्कारिक रहेगा , लाभ का सौदा हो सकता है । मेहनत अधिक होगी । थकान रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु : मेहनत रंग लाएगी । कार्य की प्रशंसा होगी । यात्रा सफल रहेगी । जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, लाभ होगा।
मकर : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी । शुभ समाचार मिलेंगे । प्रसन्नता में वृद्धि होगी ,उत्तेजित न हों लाभ होगा।
कुंभ : बेरोजगारी दूर होगी । भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी , घर - बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मीन : व्ययवृद्धि होगी । विवेक से कार्य करें । दूसरों पर विश्वास न करें । कीमती वस्तुएं संभालकर रखें , अपने कार्य - निर्णय गुप्त रखें।
