कोरोना संक्रमण पर सख्त हुए सीएम योगी,बोले एम्बुलेंस व्यवस्था ठीक करें


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम योगी ने एल -2 तथा एल -3 कोविड अस्पतालों में 50 हजार बेड जल्द तैयार करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी महामारी फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगी ने कोविड अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए महानिदेशक , स्वास्थ्य तथा महानिदेशक , चिकित्सा शिक्षा को इस सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिया। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों से इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेण्टर द्वारा दिन में दो बार दूरभाष से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिये। 

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ - साथ सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज की कुल एम्बुलेंस का 50 प्रतिशत कोविड मामलों में तथा शेष 50 प्रतिशत नॉन कोविड मामलों में उपयोग किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !