नही रहे रामविलास पासवान, चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी लोगो को जानकारी

बिहार के राजनीतिक गलियारों से इस वक़्त एक दुखद घटना सामने आ रही है, खबर ये है कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है। आपको बता दे, की राम विलास पासवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज़ के लिए राजधानी दिल्ली में एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रामविलास पासवान के निधन से राजनीतिक गलियारों के साथ पूरे देश मे शोक की लहर है। बिहार समेत देश के कई नेताओ ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक जताया है।
इस बात की जानकारी रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर उस बात की जानकारी दी है की उनके पिता राम विलास पासवान अब इस दुनिया मे नही रहे। चिराग पासवान ने लिखा कि "पापा....अब इस दुनिया मे नही है लेकिन मुझे पता है आप जहा भी है हमेशा मेरे साथ है। miss you papa..."

आपको बता दे कि रामविलास पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी की कमान पहले ही अपने बेटे चिराग पासवान के हाथों में सौप चुके थे और चिराग पासवान इसी विधानसभा चुनाव से बिहार की राजनीति में एंट्री मारी है।

आपको बता दे कि रामविलास पासवान को हृदय संबंधित परेशानी को लेकर बीते 22 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ अशोक सेठ के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ी थे जिसके बाद उनके दिल की सर्जरी की गई थी। सर्जरी 3 अक्टूबर को की गई थी। डॉक्टरों ने कहा थे कि अगर हालात में सुधार होता है उनकी एक और सर्जरी की जाएगी। लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगडती चली गई और आज आखिरकार उनका निधन हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !