उत्तरप्रदेश के हाथरस में युवती की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बलरामपुर में फिर एक और लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

अभी हाथरस गैंगरेप मामले में चिता जले 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि यूपी के बलरामपुर में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दरिदों ने पीड़िता की कमर व पैर भी तोड़ डाले।

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 22 वर्षीय छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी। पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है। लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था।

मृतका की मां का आरोप है कि उसकी लड़की एक डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी। तभी उसका अपहरण कर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया। फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका की मां का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उन्होंने न केवल उसकी कमर तोड़ी बल्कि उसकी टांग भी तोड़ दी। इससे लड़की न तो खड़ी हो पा रही थी न ही बोल पा रही थी. उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था।
उसने बस इतना कहा कि उसके पेट मे तेज जलन हो रही है और वह मर जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !