Bihar Election : राजद ने हिना सहाब को टिकट न देकर बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव नित नए नए मोड़ ले रहा है ऐसे में रोज़ नए नए उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है और कुछ बड़े लोग भी दरकिनार कर दिए जा रहे है। ऐसे में यह सिलसिला बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज से ही जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों में ये चर्चा थी कि शबुहद्दीन की पत्नी हिना सहाब इस बार चुनाव लड़ेगी। हिना सहाब को रघुनाथपुर से टिकट भी मिल रहा था, लेकिन वह वह से लड़ने को तैयार नही थी। जिसके बाद सिटिंग विधायक हरिशंकर यादव को सिम्बल दे दिया गया।
सहरसा से चुनाव लड़ेंगी लवली आनंद

बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और उनके बेटे छतें आनंद को तेज़स्वी यादव ने राजद से अपना उम्मीदवार बनाया है। चेतन आनंद को शिवहर से दो दिन पहले ही राजद ने टिकट दे दिया था। इसके बाद लवली आनंद को भी तेज़स्वी यादव ने सिंबल दे दिया है। लवली आनंद 19 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेगी और वह सहरसा से चुनाव में कूदेंगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !