बीजेपी आज जारी करेगी अपना चुनावी घोषणापत्र, घोषणापत्र के लिए जनता से मांगा था सुझाव

बिहार विधानसभा चुनावों में हर दाल जनता को लुभाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। पिछले दिनों विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियों को देने का वादा किया था और किसानों के कर्ज को माफ करने का भी वादा किया था। ऐसे में भाजपा भी कैसे पीछे रहे, भाजपा भी आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने वाली है। सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि भाजपा का घोषणापत्र केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जारी करेंगी।
घोषणापत्र के दौरान कई नेता रहेंगे शामिल

आज भाजपा के घोषणापत्र का लोकार्पण समारोह होगा। लोकार्पण समारोह में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविकिशन प्रसाद, अश्वनी कुमार चौबे समेत के नेता इस घोषणापत्र समारोह में शामिल होंगे।

जनता के सुझाव से बना चुनावी घोषणापत्र

भाजपा चुनावी घोषणापत्र जारी करने से पहले भाजपा के नेताओ ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और कहा था कि जनता के सुझाव से ही भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणपत्र बनायेगी। जनता के अच्छे सुझाओ को सिमी शामिल किया जाएगा। इसमे टॉल फ्री नंबर भी जनता के सुझावों के लिए जारी किया गया था। अब आज ये देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के चुनावी घोषणपत्र में क्या है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !