DIG की पत्नी ने लगाई फांसी, हाथरस कांड में जांच कर रही SIT टीम का हिस्सा हैं DIG


यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टतया फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला लग रहा । मामले की जांच की जा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । 

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित आवास पर डीआईजी चंद्र प्रकाश की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगा कर जान दे दी । घटना करीब 11:00 बजे के आसपास की है। आननफानन कुछ लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टतया सुसाइड का मामला बता रही है। 

पुलिस का कहना है कि पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डीआईजी चंद्र प्रकाश इस समय पीटीएस उन्नाव जनपद में तैनात हैं। इसके साथ ही हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं।
शव को कोरोना जांच के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !