इंगोरिया में सोयाबीन खरीदी केंद्र का शुभारंभ।

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 
मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा संचालित एवं मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठन के राज्य स्तरीय परिषद मध्य भारत कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा भारत सरकार की योजना किसान उत्पादक संगठन (FP O) एवं किसानों द्वारा संचालित व्यावसायिक संगठन को प्रोत्साहन देने की योजना के अंतर्गत सोयाबीन खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया।
सोयाबीन खरीदी केंद्र पर पूरी पारदर्शिता के साथ ही सही तोल व समय पर पूरा भुगतान करने के साथ ही खरीदी की दर प्रतिदिन मोबाइल या डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी ।भुगतान माल तोलने के अगले दिन किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा।
केंद्र का शुभारंभ सांसद अनिल फिरोजिया के मुख्यआथित्य मैं संपन्न हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर आशीष सिंह , उज्जैन व विशेष अतिथि उप संचालक केवड़ा जी , जितेंद्र सिंह पंड्या पूर्व पार्षद , इंद्रपाल सिंह पंड्या मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में मध्य भारत कंसोर्टियम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय पंड्या ने किसान उत्पादक संगठन के बारे में उपस्थित किसानों को विस्तार से जानकारी दी । आपने कहा कि यदि किसान अपने स्वयं के व्यवसायिक संगठन बनाकर कृषि  व्यवसाय करते हैं, तो वे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम में गोवर्धन सिंह  , उमेश पंड्या ,संजय पटेल  ,अंतर सिंह पंड्या , भूपेंद्र सिंह पंड्या भगवान सिंह उपाध्याय ,रामप्रसाद पंड्या ,अशोक ठक्कर , सूरज पंड्या , योगेश पंड्या उपस्थित थे।

बाइट - संजय पंड्या 

बाइट जितेंद्र पंड्या भाजपा नेता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !