Hathras Gangrape Case : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला ग्रेटर नोएडा में गया रोका, हाथरस के पैदल निकले दोनों नेता

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार को सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए। डीएनडी बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस का पहरा बना हुआ था। और इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी उन्हें यूपी में एंट्री नहीं मिलेंगी।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, हम हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने जा रहें हैं और न्याय दिलाने के लिए किसी की परमिशन नहीं चाहिए होती है।

दरअसल सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आएं हैं और सरकार विरोधी नारे लगा रहें हैं।

-- आईएएनएस

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !