शराब तस्करी करने वाला प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, प्रेमिका करती थी होम डिलीवरी

बिहार में शराब खरीदने, बेचने और पीने पर पूर्णतया प्रतिबंध है, लेकिन सुसाशन कि सरकार में नए नए और अजीबोगरीब तरीके से शराब तस्करी का मामला आये दिन आते रहते है। ऐसे में एक और माल शराब तस्करी का सामने आया है, मामला सामने आने के बाद पुलिस कारवाई करती है लेकिन अक्सर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए तस्कर अक्सर नए नए तरीके ढूंढते रहते है और बिहार में बड़ी मात्रा में शराब तस्कर हो गए है जो आये दिन शराब की तस्करी करते रहते है और पुलिस उनका कुछ नही बिगाड़ पाती है।



ऐसा ही एक ताजा मामला पटना से सामने आ रहा है, जहाँ पर पीरबहोर थाने की पुलिस ने व्हाट्सएप ओर शराब का आर्डर लेने वाले और उसे घर पर डिलीवरी करने के आरोप में एक प्रेमी और प्रेमिका के जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया ये जा रहा है कि दोनों काफी लंबे समय से इस अवैध शराब की तस्करी में लगे हुए थे।

पुलिस ने अपने तरफ से बताया है कि पुलिस को जब इनका मोबाइल नम्बर मिला तब जाकर इनका पर्दाफाश हुआ। उस मोबाइल नंबर पे व्हाट्सएप कॉल कर के शराब के आर्डर को बुक किया जाता था। यसी आधार पर सनी नाम के युवक को पीरबहोर थाने की पुलिस ने हिरासत लिया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। सनी ने बताया कि वो और उसकी प्रेमिका मिलकर शराब की तस्करी करते है। शराब के बॉटल को उसकी प्रेमिका एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करती थी। जिसके बाद पुलिस ने सनी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका का नाम शबनम बताया जा रहा है। शबनम के घर से भी 4 बॉटल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !