उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 90% के पार, 24 घंटे में मिले इतने हजार नए केस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2610 नए मरीज सामने आए हैं और 3538 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।


90% से ज्यादा हुआ उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल डिस्चार्ज की है गए लोगों की संख्या 4,08,083 हो गई है इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 90.69% हो गया है। सक्रिय मामले 35263 है और कुल 6589 लोगों की मृत्यु हुई है।



सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जाए और इस मामले में उत्तरप्रदेश सबसे आगे चल रहा है। अब तक यहां एक करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं और प्रतिदिन 170000 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं।

सभी जिलों का विवरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !