Lucknow : उत्तरे प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने PCS 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को कराने का फौसला किया है। PCS 2020 की परीक्षा के लिए 19 जिलों का चयन किया गया है। इन 19 जिलों में 1282 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां इस बार की PCS परीक्षा आयोजित करवायी जाएगी। इसके अंतर्गत प्रयागराज में 148 और लखनऊ में 120 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं।
आपको बता दें कि PCS 2020 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस वर्ष 5 लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस वर्ष PCS की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
