काशी मंदिर-मस्जिद मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड की याचिका स्वीकार, 12 नवंबर को सुनवाई

काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की रिविजिनल एडमिशन स्वीकार कर ली है. जिला जज ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को मामले में सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख दी है. इसमें केस की सुनवाई को लेकर क्षेत्राधिकार पर बहस होगी.

दरअसल मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर के पक्ष ने पुरातत्व सर्वेक्षण की मांग की थी, जिसमें अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने आपत्ति की. लेकिन फिर मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने प्रवेश किया और कोर्ट में याचिका दायर की. सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि मामले की सुनवाई लखनऊ वक्फ ट्रिब्यूनल में होनी चाहिए लेकिन 25 फरवरी को कोर्ट ने याचिका रद्द कर दी. इसके बाद बोर्ड ने रिविजिनल एडमिशन का आवेदन किया, जिसकी सुनवाई की तारीख 20 अगस्त को हुई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !