अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई की तबियत बिगड़ी, पटना के अस्पताल में एडमिट

इस वक़्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज बबलू की तबियत अचानक से खराब हो गई है। तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
नीरज बबलू दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई है। नीरज बबलू ने पिछले दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुम्बई में मौत होने के बाद लगातार अपने भाई को इंसाफ़ दिलाने के लिए प्रयासरत थे। नीरज बबलू को बीजेपी ने एक बार फिर छातापुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार नियुक्त किया था।

बुधवार को उनकी तबियत अधिक बिगड़ने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर लगातार उनका चेकअप कर रहे है। फिलहाल वो पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !