योगी सरकार ने हाथरस मामले में दिखाया कड़ा रुख़, एसपी और डीएसपी समेत 7 लोग बर्खास्त

Lucknow: अभी इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजफनी लखनऊ से आ रही है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर समेत कुल 7 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। योगी सरकार ने हाथरस कांड में एक बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, तत्कालीन छेत्राधिकारी राम शब्द, वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यूपी सरकार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीनीत जायसवाल जो कि शामली के एसपी थे, हाथरस का एसपी नियुक्त किया गया है। जानकारी के लिए बात दे कि हाथरस के बर्खास्त एसपी विक्रांत वीर समेत जिस जिस पुलिस अधिकारी को भी बर्ख़ास्त किया गया है सभी का नार्को टेस्ट होगा।

हाथरस मामले में पीड़िता के परिवार का भी नार्को टेस्ट होगा ऐसा बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि जिस तरह पूरे केस में हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और एसपी ने करवाई का जो तरीका अखितयार किया था उसके बाद ही वो लोग निशाने पर थे। यह तक कि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार पर तो गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन पर दबाव डालने और धमकाने का आरोप भी लगाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !