सिविल इंजीनियर है नए एसपी सायकल से भी घूमते है अब यहां उज्जैन बदमाशो की करेंगे सायकल जमा

अक्षत तिरवार की रेपोर्ट 
सत्येंद्र कुमार शुक्ल नए एसपी होंगे
उज्जैन । जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रवैया।
 एसपी मनोज कुमार सिंह को हटाया। शहडोल एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल अब  उज्जैन के नए एसपी होंगे।
सीएसपी रजनीश कश्यप को निलंबित किया गया।
 सायकल से भी घूमते है,,अब यहां उज्जैन,,, बदमाशो की करेंगे ""सायकल जमा*
नए एसपी शुक्ला ने सागर से ही शुरू किया था अपना कॅरियर
नए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने अपने पुलिस करियर की शुरुआत सागर से ही की थी। 
1995 में डीएसपी के पद पर चयनित होने के बाद वे 1996-98 में मकरोनिया स्थित 16 वीं बटालियन में सहायक सेनानी रहे।
 यहां से ट्रांसफर होकर मैहर जिला सतना के एसडीओपी बने।
 प्रमोशन होने पर वह जबलपुर, इंदौर के एडिशनल ए एसपी समेत अन्य पदों पर रहे।
प्रभारी मंत्री को जिले से बाहर छोड़ आए थे एसपी शुक्ला*
रीवा जिले के निवासी सत्येंद्र कुमार पेशे से *सिविल इंजीनियर हैं*। लेकिन पुलिस सेवा में जाने के जुनून के चलते उन्होंने 1995 में पीएससी पास की। 
करीब 20 साल की सेवाओं के बाद शुक्ला को 2016 में आईपीएस अवार्ड (बैच 2010) हुआ।
 शुक्ला की उस समय देश भर के मीडिया में चर्चा हुई जब उन्होंने बांधवगढ़ उप-चुनाव के दौरान राज्य सरकार के के मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे को चुनाव आचार संहिता के चलते एक होटल से गिरफ्तार कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया था।
  चर्चा में एसपी शुक्ला का कहना है कि प्रयास करूंगा कि सोमवार तक ज्वाइन कर लूं।
 उम्मीद है यहां आम नागरिक, अधीनस्थ स्टाफ अधिकारियों से समन्वय और सहयोग मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !