तेज़स्वी यादव ने तेजप्रताप की साली को दिया धोखा, दानापुर विधानसभा से मिलना था टिकट

बिहार विधानसभा चुनावों में लगातार उलटफेर जारी है, पार्टीया अपने प्रत्याशियों का उलटफेर लगतार कर रही है। अभी पिछले दिनों ही तेज़स्वी यादव ने अपने कुल 17 विधायकों को बेटिकट कर दिया था और अभी खबर आ रही है कि तेज़स्वी यादव ने तेजप्रताप यादव की साली और ऐश्वर्या राय की बहन करिश्मा राय के साथ धोखा किया है। आपको बता दे कि तेजप्रताप यादव की साली बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजद में शामिल हुई थी।करिश्मा दानापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन राजद ने दानापुर से करिश्मा को टिकट न देकर रीतलाल यादव को मैदान में उतार दिया है।
नामांकन से चंद घंटों पहले मिला टिकट

तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा राय ने अपने दानापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी थीं।
लेकिन नामांकन से कुछ घंटों पहले ऐन वक्त पर राजद करिश्मा को दर किनार कर रीतलाल यादव को दानापुर विधानसभा से चुनाव में उतार दिया है। राजद के इस फैसले से तेजप्रताप यादव की साली करिश्मा राय को बहुत तगड़ा झटका लगा है। अब ये देखना मजेदार होगा कि राजद करिश्मा को दूसरे विधानसभा से टिकट देती है या पूरी तरह से दरकिनार कर देती है। अब करिश्मा के फैसले का इंतजार है और देखना है कि वो अगला कदम क्या उठाती है। आपको बता दे कि करिश्मा 2 जुलाई को राजद में शामिल हुई थी और लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, तेज़स्वी यादव और तेजप्रताप यादव की जम कर तारीफ की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !